Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वीना मलिक का टीवी शो रद्द !

veena malik tv show canceled

21 जुलाई 2012

कराची। वीना मलिक अपनी गलतियों के लिए टीवी पर फिलहाल माफी भी नहीं माँग पाएंगी। पाकिस्तान के टेलीविजन चैनल हीरो टीवी ने वीना मलिक का खास शो रद्द कर दिया है। इस शो को विशेष तौर पर रमजान के पवित्र महीने में दिखाने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन अवाम के विरोध के आगे चैनल को झुकना पड़ा है।

मॉडल और अभिनेत्री वीना मलिक के इस शो की इंटरनेट पर खासी चर्चा थी। शो के प्रोमो में वीना को अपनी गलतियों के लिए पछताते हुए दिखाया गया था। माना जा रहा था कि वीना का यह शो खासा हिट साबित होगा।

इस शो का प्रसारण एक्सप्रेस मीडिया समूह के हीरो चैनल पर होना था। बढ़ती आलोचना को ध्यान में रखकर इस शो का प्रसारण रद्द करने का फैसला किया गया। इस शो के निर्माण दल के एक सदस्य ने कहा, 'हीरो टीवी जनता के लिए है। अगर जनता इस रमजान शो में वीना मलिक को नहीं देखना चाहती तो हम इसे रद्द करते हैं।'

उन्होंने कहा कि वह लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं। लोगों की राय है कि वीना मलिक इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम के लिए कतई ठीक नहीं हैं।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियमन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें इंटरनेट पर याचिकाएं मिली हैं, जिसमें इस शो को रद्द करने की मांग की गई है।

इस शो के रद्द होने के बाद वीना मलिक निराश हैं। हालांकि, वीना मलिक की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वीना को उम्मीद थी कि इस शो में अपनी गलतियों के लिए माफी माँगने के बाद वह देश में अच्छा खासा काम दोबारा हासिल कर पाएंगी। लेकिन, फिलहाल ऐसा नहीं हो पाएगा।

More from: Khabar
31970

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020