Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शुक्र परागमन का देश-दुनिया और राशियों पर असर

venus transit effect
पं.हनुमान मिश्र
 
5-6 जून की दरमियानी रात शुक्र पारगमन की दुर्लभ घटना हुई। वैज्ञानिकों में इस घटना को लेकर काफी उत्सुकता रही इसका मुख्य कारण यह था कि अगली बार यह घटना 105 साल बाद होगी। इस घटना को लेकर न केवल लोग उत्साहित थे बल्कि इस घटना को देखने के लिए देश विदेश की वेधशालाओं में व्यापक प्रबंध किए गए थे।

ज्योतिष के दृष्टिकोण से परागमन लघु सूर्य ग्रहण के समान एक घटना है। परागमन केवल शुक्र ग्रह ही नहीं करता बल्कि शुक्र की तरह बुध भी परागमन करता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जिस प्रकार चंद्रमा अपने भ्रमण मार्ग यानी पृथ्वी और शुक्र के बीच एक ही सरल रेखा में चलकर आता है, ठीक उसी तरह सूर्य और पृथ्वी के बीच पड़ने वाले दो ग्रह बुध और शुक्र अपने भ्रमण मार्ग पृथ्वी और सूर्य के बीच एक ही सरल रेखा में आ जाते हैं। लेकिन चंद्रमा की तुलना में पृथ्वी से काफी दूर होने के कारण ये ग्रह आकार में छोटे दिखाई देते हैं और सूर्य को ढंक नहीं पाते और एक बिंदु के समान सूर्य की छाया से गुजरते हुए दिखाई पड़ते हैं। सूर्य बिंब के ऊपर से पारगमन की घटना केवल आंतरिक कक्षा वाले ग्रह यानी कि बुध एवं शुक्र के साथ ही होती है। अभी हमने शुक्र का परागमन देखा है। ठीक इसी तरह बुध ग्रह भी परागमन करता है।

शुक्र के पारगमन की यह घटना आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को हुई है। यह घटना तब हुई जब शुक्र अपनी ही राशि में वक्री है। इसी राशि यानी वृषभ राशि में वर्तमान में स्थित हैं। जिसके कारण आयात-निर्यात में कमी आ सकती है। सोने-चांदी के भावों में अचानक कमी आ सकती है। तूफानी वर्षा और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। सिनेमा उद्योग को नुकसान होने की संभावना भी बन सकती है। खान-पान के व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन जल से संबंधित क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है। लोगों का सुख-सुविधाओं की ओर झुकाव बढ़ेगा और इस कारण सुख-सुविधाओं पर खर्चे अधिक होंगे।

शुक्र परागमन का विभिन्न राशियों पर प्रभाव:

इस घटना के कारण मेष राशि वालो के लिए लाभ के अवसर बनेंगे तथा व्यापार में बदलाव का मन बनेगा। लेकिन वृषभ राशि वालों के लिए यह घटना लाभप्रद नहीं है अत: मौन धारण करना ही इनके लिए उचित होगा। साथ की इन्हें किसी निवेश से भी बचना चाहिए। यदि मिथुन राशि की बात की जाय तो इन्हें व्यापार में लाभ होगा। नए वाहन की प्राप्ति संभव होगी। साथ ही विदेश जाने की मंशा वालों को सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों को अचानक कोई बड़ा कार्य सिद्ध होने से खुशी मिलेगी और बिगड़े काम फिर से बनने लगेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए किसी बड़े लाभ के आसार बनेंगे और इनके काम भी बिना किसी रुकावट के संपन्न होंगे। कन्या राशि वालों का छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो सकता हैं। अत: इससे बचने का प्रयास करें। साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी जरूरी होगी। तुला राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कुछ आर्थिक हानि की संभावना बन रही है अत: सावधान रहना जरूरी है। यह घटना वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूलता लाएगी। उन्नति, तरक्की व कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी, नए अनुबंध होंगे व बेहतर सफलता मिलेगी। इन सबके कारण मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि वाले अपने कामों को समय पर नहीं कर पाएंगें। इनका अधिकांश समय उलझनों को सुलझाने में बीत सकता है। मकर राशि वाले अपने दोस्तों से मिल पाएंगे। इनके कामों में तेजी आएगी। साथ ही आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। कुम्भ राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। ये लोग अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में समर्थ होंगे। लेकिन नींद न आने के कारण ये परेशान भी रह सकते हैं। मीन राशि की तो यह घटना सरकारी कामों में समस्याएं खड़ी करने वाली हो सकती है। इसलिए इन्हें चाहिए कि ये वाद-विवाद की स्थिति से बचें यही इनके लिए उचित होगा।

More from: samanya
31120

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020