Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उपराष्ट्रपति चुनाव : राजग आज तय करेगा उम्मीदवार

vice presidential election today nda will decided candidate

16 जुलाई 2012

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की यहां आज (सोमवार) बैठक होने जा रही है, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। ज्ञात हो कि सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) ने दो दिन पहले ही वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी।

बीते शनिवार को भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया था और इसके लिए आज वह राजग में अपने सहयोगियों से बात करके उम्मीदवार तय करेगी। इस बीच चर्चा है कि राजग में भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक जनता दल (यूनाइटेड) हामिद अंसारी का समर्थन कर सकता है।

भाजपा की ओर से अंदरखाने में उम्मीदवार के तौर पर जसवंत सिह और नजमा हेपतुल्ला के नाम की चर्चा चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दल जद(यू) को लुभाने की कोशिश में राजग संयोजक शरद यादव को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

हेपतुल्ला ने इससे पहले 2007 में हामिद अंसारी के खिलाफ इसी पद के लिए चुनाव लड़ा था और पराजित हो गई थीं।

उपराष्ट्रपति का चुनाव सात अगस्त को होगा।


 

More from: samanya
31854

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020