Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ विद्या परिणय सूत्र में बंधीं

vidhya married with sidhartha roy kapoor

 14 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन शुक्रवार को डिज्नी यूटीवी के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एक सादे समारोह में परिणय सूत्र में बंध गई। यह विवाह तमिल एवं तेलुगू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। विद्या तमिल हैं तो सिद्धार्थ पंजाबी परिवार से हैं।


विद्या ने 'इश्किया', 'परिणीता', 'डर्टी पिक्चर' एवं 'कहानी' जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। सिद्धार्थ 'नो वन किल्ड जेसिका' के निर्माता थे जिसमें विद्या ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।


एक सूत्र के अनुसार यह समारोह पूरी तरह निजी था और दोनों के दोस्त एवं नजदीकी रिश्तेदार इसमें शामिल हुए। फिल्म जगत से कोई भी उपस्थित नहीं था।


रिसेप्शन शनिवार को चेन्नई में प्रस्तावित है।


प्रियंका चोपड़ा, फिल्मकार मधुर भंडारकर एवं कुमार तौरानी ने नव दम्पति को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।


प्रियंका ने कहा, "मेरे दोस्त सिद्धार्थ रॉय कपूर एवं विद्या को बधाई। मैं उनके खुशमय जीवन की कामना करती हूं।"

 

More from: samanya
34094

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020