Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विद्या बालन ने कहा ग्रामीण महिलाओं को और कदम उठाना चाहिए

7 सितम्बर 2012


नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने शुक्रवार को महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए कदम उठाएं। विद्या ने उत्तर प्रदेश के लुसा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। निहार नेचुरल हेअर तेल की ब्रांड एम्बेसेडर विद्या ने 'छोटे कदम प्रगति की ओर' अभियान की शुरुआत करते हुए ग्रामीण महिलाओं के साथ बाल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बरगद के पेड़ पर वर्णाक्षरों का बोर्ड लगाते हुए शिक्षित समाज के लिए अतिरिक्त प्रयास का अह्वान किया।


विद्या ने एक बयान में कहा, "लुसा जाना मेरे लिए एक प्रेरणादायी कदम था। महिलाओं के साथ मेलजोल के दौरान मैंने यह सीखा कि इनमें से अधिकांश किस तरह अपने जीवन की परेशानियों का निपटारा करती हैं।"


'छोटे कदम प्रगति की ओर' अभियान के तहत जब भी कोई महिला निहार शांति आंवला तेल का एक बोतल खरीदेगी, उसका दो प्रतिशत हिस्सा देश में काम कर रही एक स्वयंसेवी संस्था क्राई के माध्यम से बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने के लिए अलग कर लिया जाएगा।


निहार नेचुरल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में इस तरह के 19 कार्यक्रम चला रहा है। उसका एक कार्यक्रम 25 से 30 गावों तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रहता है।

More from: Khabar
32689

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020