Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड ने देशमुख के निधन शोक जताया

vilas rao deshmukh passes away


14 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवु़ड ने केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के निधन पर शोक जताया है। देशमुख का मंगलवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह गम्भीर रूप से बीमार थे। हिंदी फिल्म जगत ने देशमुख की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुख के अवसर पर उनके परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की।


देशमुख अपने पीछे तीन बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे राजनीति में हैं जबकि एक बेटा-रितेश देशमुख हिंदी फिल्म के मशहूर अभिनेता हैं।


माधुरी दीक्षित और करण जौहर जैसी फिल्मी हस्तियों ने देशमुख के निधन पर शोक जाहिर किया और ट्विटर के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया।


माधुरी ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा है : देशमुख के निधन का समाचार सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।


करण जौहर : हम देशमुख परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं। इस अवसर पर हम यही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर सभी को शक्ति प्रदान करे।

बिपासा बसु : बेहद दुखद: समाचार। देशमुख परिवार को मेरी संवेदना।


दीया मिर्जा : यह बेहद दुखद समाचार है। मेरा दिल पूरे देशमुख परिवार के साथ है।


केन घोष : देशमुख के लिए प्रार्थना। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।

More from: samanya
32302

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020