Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू

vishno devi yatra again start

23 जून 2012

जम्मू । जंगल में आग लगने की वजह से रोकी गई वैष्णो देवी की यात्रा शनिवार सुबह फिर से शुरू कर दी गई। शुक्रवार शाम को कटरा आधार शिविर से छह किलोमीटर दूर आधकुंआरी के पास के जंगल में आग लग गई थी जो तेजी से फैलती हुई यात्रा के रास्ते के करीब आ गई थी।

आग की वजह से कई तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए थे।

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड और अन्य लोगों की तत्परता की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से न तो किसी तरह का कोई नुक्सान हुआ है न ही किसी श्रद्धालु को कोई चोट आई है।

अधिकारी ने कहा, "तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियातन यात्रा तुरंत बंद कर दी गई।"

इस वक्त वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 40 हजार यात्री हर रोज देश के कोने-कोने से कटरा पहुंच रहे हैं।

जम्मू में चीड़ के जंगलों में आग लगना आम बात है।

 

More from: Khabar
31415

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020