Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक' के पहले दिन किरण, पूनम का जलवा

wills india fashion week

7 अक्टूबर 2011

नई दिल्ली। 'विल्स लाइफस्टाइल फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू)के पहले दिन फैशन डिजायनर किरण उत्तम घोष और पूनम भगत ने अपने डिजाइन किए गए परिधानों को दिलकश अंदाज में पेश किया। मध्यपूर्व के यायावरों से प्रेरित किरण की श्रृंखला ने रैम्प पर रेगिस्तानी जनजातीयों के रंग बिखेर दिए। किरण की श्रृंखला का मुख्य आकर्षण सारोंग साड़ी थी।


किरण के परिधान की कीमत 10 हजार से 25 हजार के बीच है।


वहीं पूनम की श्रृंखला मध्य एशिया से प्रेरित थी। उन्होंने अपने कपड़े में चंदेरी और सूती का इस्तमाल किया।


पूनम के मुताबिक उनकी श्रंखला की शुरुआत छोटे कपड़े से हुई और यह बढ़ते-बढ़ते लबादे के रुप में बदल गई। उन्होंने इसे अपनी श्रृंखला में इसलिए शामिल किया क्योंकि वह इसे उत्कृष्ट, समकालीन और भड़कीला रूप देना चाहती थीं।


पूनम ने अपनी श्रृंखला के बारे में कहा कि उनके परिधान विविधता से भरपूर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी श्रृंखला 17 से लेकर 75 साल के हर उम्र के लोगों के लिए है।

 

More from: Khabar
33256

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020