24 जुलाई 2011
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली से पांच लोगों द्वारा अपहृत 24 वर्षीय एक महिला को कुछ ही घंटों में छुड़ा लिया और दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात कार सवार पांच लोगों ने महिला का घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के निकट से अपहरण कर लिया था। महिला की पहचान ममता शर्मा के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया, "गुड़गांव के सहारा मॉल के पीजन बार में करतार सिंह (22) और उसके चार साथी शर्मा और उनकी तीन सहेलियों के पास आए। नशे में धुत पांचों लोगों ने इनके साथ बदसलूकी की।"
उन्होंने बताया कि लड़कियों ने बदरपुर जाने के लिए एक कैब को बुलाया। करतार और उसके साथियों ने कैब को घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के समीप रुकवा लिया जहां से उन्होंने ममता को अपहृत कर लिया।
अधिकारी ने बताया, "पुलिस को महिला के अपहरण की जानकारी तड़के 3.30 बजे मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसने अपहर्ताओं में से दो को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए।"
जिन दो अपहर्ताओं को आया नगर से गिरफ्तार किया गया उनमें से एक करतार सिंह और दूसरा प्रमोद कुमार (22) है।
अधिकारी ने कहा, "पुलिस को महिला के अपहरण की जानकारी कैब के चालक ने दी। हम अन्य तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।