Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कामकाजी महिलाएं बन रही हैं गृहणियां!

working women prefering to be a house wife

8 अगस्त 2011

लंदन। ब्रिटेन में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र में कटौती के कारण अब ये कामकाजी महिलाएं गृहिणी में तब्दील हो रही हैं। 'इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी रिसर्च' के आंकड़े बताते हैं कि महिला कर्मचारियों के बीच बेकारी तेजी से बढ़ रही है।

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक आंकड़ों के अनुसार जून 2010 में महिलाओं में 30 प्रतिशत बेकारी थी। साल 2011 के इसी समय में यह बेकारी बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई। पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की संख्या में 143,000 की कमी आई।

इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक डालिया बेन-गैलिम के मुताबिक मंदी के समय पुरुष कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा नौकरियां खोई थीं लेकिन बाद में जब इसे सम्भालने की कोशिश की गई तो महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुईं क्योंकि पुरुषों की तुलना में उनके पास सार्वजनिक क्षेत्र में दुगुनी नौकरियां थीं।

चाइल्डकेयर (पालनाघर) कर में कटौती होने से भी महिलाओं को नौकरियां छोड़नी पड़ीं क्योंकि वे लम्बे घंटों तक काम नहीं कर सकती थीं इसलिए उन्होंने घर बैठना उचित समझा।

More from: Rang-Rangili
23478

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020