Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यश चोपडा की सेहत में सुधार

yash chopara health improves

 
17 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा का गत पांच दिनों से 'लीलीवती अस्पताल' में इलाज चल रहा है। डेंगू से पीड़ित यश की सेहत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, "वह अभी भी अस्पताल में हैं। वह अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"


80 वर्षीय यश को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था।


एक रपट के मुताबिक उनके परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं।


यश ने 'दाग', 'कभी-कभी', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'लम्हे', 'दीवार' और 'त्रिशुल' जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' है जो 19 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


 

More from: samanya
33427

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020