Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जी सिने अवार्ड में शाहरुख देंगे यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि

ze ecine award

 21 दिसम्बर 2012

पंचगनी । सुपरस्टार शाहरुख खान मुम्बई में होने वाले जी सिने अवार्ड में अपने परफार्मेस के जरिये यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे। शाहरुख ने जी सिने अवार्ड की प्रेस वार्ता में कहा 'मैं अपनी फिल्मों की हिरोइनों के साथ डांस करके यशजी को श्रद्धांजलि दूंगा हालांकि अभी कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया जा रहा है।'


यश चोपड़ा का 21 अक्टूबर को निधन हो गया था। शाहरुख खान के उनसे बहुत करीबी संबंध थे और वह उनके परिवार के सदस्य की तरह थे।


दोनों ने 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और हाल ही में आई 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम किया था। 'जब तक है जान' यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी उनकी आखिरी फिल्म थी।


13वां जी सिने अवार्ड समारोह 6 जनवरी को होगा और जी टीवा पर 20 जनवरी को प्रसारित होगा।

 

More from: samanya
34146

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020