Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जीनत अमान ने दिखाया 'दम', शादी का फैसला

zeenat-aman-decided-to-marry

6 फरवरी 2013

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान के कई प्रशंसक आज भी उन्हें 'दम मारो दम,मिट जाए गम'गाते हुए सपनों में देखते हैं। उन प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर है।  वह यह कि जीनत अमान एक बार फिर शादी करने जा रही हैं। जी हां, 60 साल की उम्र में जीनत अमान को नया जीवनसाथी मिल गया है और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया है।

हालांकि,वह किस शख्स से शादी कर रही हैं और क्या उस शख्स का संबंध बॉलीवुड से है, इसका खुलासा जीनत अमान ने नहीं किया है।

जीनत अमान के दो बेटे हैं अजान (26) और जहान (23) हैं। जीनत ने कहा कि मजहर खान की मौत के बाद मैं शादी के खिलाफ थी। शादी के बारे में सोचना भी बुरे सपने जैसा था लेकिन वक्त ने मरहम की तरह काम किया और फिर मेरी जिंदगी में 'वो' आ गए। वो इस कदर मेरी जिंदगी में शामिल हो गए कि अब मुझे लगता है कि शादी ही हमारे संबंधों की नियति है।

कहा जाता है कि जीनत का अभिनेता संजय खान से कभी अफेयर था लेकिन बाद में जीनत ने मजहर खान से शादी की, जिनकी 1998 में मौत हो गई।

जीनत ने मिस एशिया कंटेस्ट जीता था और इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके नाम कई हिट फिल्में हैं।

More from: samanya
34482

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020