Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अंग्रेजी शास्त्रीय संगीत के प्रचार के लिए उत्सुक फेजर

Fazer-rapper-songwriters-07262013
26 जुलाई 2013
लंदन|
 रैपर फेजर शास्त्रीय ऑर्केस्ट्रा संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसके लिए वह अपने खुद के गानों में से कुछ गाने शास्त्रीय वाद्य यंत्रों के साथ मिलाएंगे। वेबसाइट 'दसन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, फेजर ने अगस्त में

रॉयल अल्बर्ट हॉल में अर्बन क्लासिक प्रोम के लिए करार किया है। वह अपने सारे प्रशंसकों को शास्त्रीय संगीत के प्रति अपने लगाव के बारे में बताएंगे। वह कुछ और संगीतज्ञों से ऑकेस्ट्रा के साथ प्रदर्शन करने का आग्रह करेंगे।

10 अगस्त को वह बीबीसी सिम्फोनी ऑर्केस्ट्रा के साथ अपनी नई धुन का प्रदर्शन करेंगे।

फेजर ने कहा, "जब मैंने पहली बार एक 85 पीस ऑर्केस्ट्रा के साथ काम किया था, यह 3डी संगीत जैसा लगा था। उम्मीद है कि वे वैसी ही प्रेरणा और भाव पाएंगे।"

फेजर के प्रयासों से फेजर्स 'अर्बन सिम्फोनी' शीर्षक से दो भागों में बीबीसी3 वृत्तचित्र बनाया जाएगा।

More from: samanya
34777

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020