Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020

Tula Rashifal 2020तुला राशिफल 2020 के भविष्यफल के अनुसार आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी आप प्रचुर मात्रा में सम्मान की प्राप्ति करेंगे। आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। छोटी यात्राएं सफल होंगी। शुभ परिणाम सामने आएंगे कलात्मक अभिव्यक्ति करने की क्षमता को प्राप्त होगी आप जैसे चाहे वैसे भी आध्यात्मिक उन्नति इस वर्ष कर सकते है। यह वर्ष आपको करियर में मान सम्मान और सफलता दिलाएगा। आप नौकरी में प्रगति करेंगे परंतु वहां पर आपको तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। तनाव अधिकारियों के मतभेद के कारण हो सकता है। फिर भी आप पूरे वर्ष आशावादी बने रहेंगे और इसके ही परिणाम से आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा जिसमें आप स्थायी संपत्ती बना पाने में सफल होंगे। आप नई भूमि ख़रीद सकते हैं। पुराने भवन के ऊपर आप रिकंसट्रक्शन कराने हेतु खर्च करेंगे। ध्यान रखें वर्ष के मध्य में कर्ज लेने से बचें अन्यथा कर्ज की स्थिति आपको पूरे वर्ष परेशान कर सकती है।

शिक्षा के दृष्टिकोण से या वर्ष आपको मानसिक चेतना देने वाला रहेगा। आप स्वतः ही अपनी तैयारी में जुड़ जाएंगे। इंजीनियरिंग से संबंधित पढ़ाई में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्य स्थल पर तनाव रहेगा। माध्यमिक शिक्षा वाले छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा तथा उच्च शिक्षा के लिए आपको काफी ज्यादा प्रयत्न करना होगा उसमें भी यदि आप रसायन शास्त्र से संबंधित अध्ययन कर रहे हैं तो ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुख की कमी का अनुभव होगा आपको घर से दूर जाने के लिए विवश होना पड़ सकता है जो कि आपके लिए कष्ट कारक रहेगा वह समझ में पूर्व की भांति थोड़ा सुधार आएगा पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे पैतृक संपत्ति में थोड़ी बाधा है परंतु आपको प्राप्त हो पाएगी। इस वर्ष वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा पत्नी से आपको लाभ के योग बनेंगे। फिर भी पत्नी के साथ मतभेद रहेगा।

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी की प्राप्ति भी होगी। यदि आप प्रेम विवाह के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपके पिता की सहमति आपको आसानी से प्राप्त नहीं होगी। उसके लिए काफी प्रयत्न करना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको रह सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा ज्यादा चिंतित रह सकते हैं। बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित सामान्य समस्याएं हो सकती हैं लेकर वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार करियर

तुला राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष प्रारंभ में आपको मान सम्मान की प्राप्ति तो होगी ही साथ ही नौकरी में तरक्की भी होगी। कार्य स्थान पर शनि देव की दृष्टि पड़ रही है जिसके कारण आपको कार्य स्थान पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपके के द्वारा पूर्ण किये गए कार्य में कुछ कमी निकालने का प्रयास करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे तथा कार्य स्थान सुचारु रुप से चलता रहेगा। आपके कार्य में वृद्धि के योग बनेंगे परन्तु वर्ष मध्य में नौकरी में थोड़ी रूकावट आ सकती है परन्तु आप उस समय पूर्ण रूप से आशावादी रहेंगे। आपके कंपनी की तरफ से अचानक यात्रा करने का अवसर आपको प्राप्त होगा जिससे आपके आमदनी में इजाफा होगा।

तुला राशिफल 2020 में आपका और आपके अधिकारियों के बीच में थोड़ा तनाव हो सकता है हालाँकि यह कुछ समय के लिए रहेगा। यदि आप रसायन शास्त्र अथवा दवा से संबंधित किसी स्थान पर कार्यरत हैं तो आपके लिए यह समय संघर्ष पूर्ण रहेगा तथा प्रगति में आप की बाधा बनेगी। आपके अधिकारी ही आपको प्रगति करने से रोकेंगे तथा छोटी छोटी चीजों में भी कमियां निकालेंगे। जबकि धातु से संबंधित अध्ययन करने वालों के लिए यह समय प्रसिद्धि पाने वाला रहेगा तथा आपको क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को बनाने का अवसर भी प्रदान होगा इसकी सराहना आपके वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जाएगी।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

तुला राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष ज़मीन जायदाद भूमि भवन वाहन सुख के मामले में सहायक है तथा प्लॉट मकान वाहन की प्राप्ति होने के योग भी बन रहे हैं। भूमि भवन वाहन पर खर्चा हो सकता है। पुराने भवन की मरम्मत करवाने में और नये भवन को बनवाने में खर्च के योग बन रहे हैं। यदि आप काफी दिनों से भूमि लेने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है। भूमि संबंधी चीजों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन संपत्ति की प्राप्ति तो होगी परंतु इसमें स्थाई संपत्ति ही प्राप्त होने के योग बनेंगे। आपको लाभ होगा परंतु काफी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। मई से जून के मध्य में यह प्रयास करें कि आप इसी कारण से कर्ज ना लें, आपके कर्ज का कारण परिवार की आर्थिक स्थिति हो सकती है। परंतु इस कर्ज की स्थिति से बचने का प्रयास करें।

जीवनसाथी को आप से लाभ होगा तथा वह आपके लाभ का कारण बनेगा। व्यापार में सफलता से संपर्क बढ़ेगा। आपको रिश्तेदार से सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। निजी व्यवसाय में लाभ, यश, प्रशंसा व धन प्राप्ति के योग हैं। मार्च में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना बकाया भुगतान कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में उत्साह वर्धक परिणाम सामने आएंगे। आमदनी साधारण रुप से अच्छी रहेगी। वहीं नवंबर में व्यापार में घाटे और चोरी के कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

तुला राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष शिक्षा के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। इसलिए आप वर्ष के प्रारंभ से ही स्वत: अच्छी तैयारी में जुट जायेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। परीक्षा के लिए जो भी प्रयास आपने किया है। वह अच्छा प्रयास कहा जाएगा। मरीन कोर्स से संबंधित की गई पढ़ाई तथा वस्त्र आभूषण से संबंधित कोई पढ़ाई यदि आपने की है तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इन क्षेत्रों में आपको आसानी से नौकरी मिलेगी। इस वर्ष आपको मनचाहा संस्थान मिल सकता है। प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए समय अच्छा है।

माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति के लिए समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को थोड़ी समस्या रह सकती है। आप इन्हें उपाय के माध्यम से दूर कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सब अच्छा होने के पश्चात भी आपको संतुष्टि का अनुभव होगा तथा आप मानसिक तनाव का अनुभव करेंगे। यदि आपने नए शिक्षा संस्थान में प्रवेश किया है तो वहां का वातावरण आपको पसंद नहीं आएगा जबकि शिक्षा संस्थान आपके मन के अनुसार होगा। आपको शिक्षा देने वाले अध्यापकों की तरफ से कुछ न कुछ समस्याएं आ सकती है जो कि आपके लिए समस्या देने वाली रहेंगी।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

तुला राशिफल 2020 के वार्षिक फलादेश के अनुसार इस वर्ष प्रारंभ में घर में अशांति का अनुभव होगा तथा परिवार से दूर जाने के लिए विवश होना भी पड़ सकता है। घर में लोगों से वैचारिक मतभेद होंगे जो सदस्य आपसे उम्र में छोटे हैं। उनसे आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है परंतु वर्ष मध्य के पूर्व से ही काफी अच्छा सुधार आ जाएगा। सभी आपकी बातों का अनुसरण करेंगे तथा घर में सुख की प्राप्ति का अनुभव होना प्रारंभ हो जाएगा। आप घर की तरफ वापस आने का विचार करेंगे। परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जून के मध्य में तनाव का अनुभव होगा।

पिता को लेकर कोई चिंता का विषय आपके समक्ष आएगा। पैतृक संपत्ति में थोड़ी बाधा आएगी। परन्तु आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो जायेगी। यह समय चुनाव अथवा मुकदमे के लिए उचित नहीं होगा। ससुराल से भी संपर्क हो सकता है तथा किसी को धन देने पड़ सकते हैं। इसके लिए आप किसी को समक्ष रखें अन्यथा आपको हानि होगी। पत्नी तथा पार्टनर से सहयोग से सफलता संभव हो पाएगी। स्त्री सुख मिलेगा। जून में आपका समय आराम से कटेगा प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। यात्राओं से अच्छे समाचार मिलेंगे। विरोधी कुछ नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। प्रयत्न से सफलता मिलेगी आपकी माता आपको पूरा सहयोग देगी। हर लिहाज से यह समय अच्छा कहा जाएगा। जबकि नवंबर में थोड़ा पारिवारिक तनाव पैदा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना परेशानी भुगतनी पड़ सकती है।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम और वैवाहिक जीवन

तुला राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन मध्यम रहेगा तथा आपका जीवन साथी आपका पूर्ण सहयोग देने का प्रयास करेगा। वर्ष के प्रारंभ में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। मई से जून के मध्य में पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी के मध्य में तनाव आएगा और आपको दांपत्य जीवन में सुख की कमी का भी अनुभव होगा तथा किसी न किसी कारण से परिवार की चिंता रह सकती है। जनवरी में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सहयोगियों और भागीदारों से खूब पटेगी। किसी बुजुर्ग से आप सहारा प्राप्त करेंगे।

इस वर्ष आप पारिवारिक उत्थान के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहेंगे और सफल भी रहेंगे। सितंबर में परिवार के लिए बनायी गयी योजनाएं सफल होंगी। जीवन साथी के साथ मतभेद कुछ समय के लिए रह सकते हैं। शादी के कार्य सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आपकी सारी जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको प्यार करने वाला साथी प्राप्त हो सकता है। प्रेम विवाह के लिए पिता की सहमति आपको आसानी से प्राप्त नहीं होगी इसलिए सोच समझकर आगे बढें। पुराने टूटे हुए प्रेम सम्बन्ध पुनः जुड़ सकते हैं तथा रूठे हुए जीवन साथी एक दूसरे की परिस्थिति को समझेंगे और पुनः एक दूसरे का साथ देंगे।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

तुला राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष फरवरी में विवाद तथा चिंता से परेशानी होगी। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी छोटे-मोटे रोगों के लगने की संभावना है। आपको उदर रोग से संबंधित समस्याएं रह सकती हैं। परिवार में पिता को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रहेंगी। उन्हें नसों से जुड़ीं, पैरों में दर्द आदि की शिकायत रह सकती है। इसलिए पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक रहेगा। संतान पक्ष से सामान्य समस्याएं रहेंगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जो कि मौसम के परिवर्तन के कारण रहे सकती हैं। उसके लिए आप निश्चिंत रहें। आपको भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आपको मधुमेह से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए अक्टूबर महीना विशेष कष्टदायक रह सकता है उस समय आपको सिर और पेट दर्द की समस्या तथा आंखों में कष्ट हो सकता है।

तुला राशिफल 2020 के अनुसार प्रभावी उपाय

नीचे दिए गए सभी उपाय तुला राशि 2020 के लिए प्रभावी हैं।

  • 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को माह में एक बार मीठा भोजन अवश्य कराएं तथा उनका आशीर्वाद लें।
  • पारिवारिक समस्याओं से बचने के लिए तथा घर में मानसिक तनाव की समाप्ति के लिए मछलियों को दाना खिलाएं।
  • शिक्षा में आ रहे व्यवधान की समाप्ति तथा मन को एकाग्र करने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाएं तथा स्फटिक से निर्मित सरस्वती देवी की मूर्ति को अपने पढ़ने की टेबल पर स्थापित करें।
  • यदि आपको अपनी आजीविका में समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा कार्य स्थान पर अधिकारियों से संबंध मधुर नहीं रह रहे हैं और पिता के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन रही है तो ऐसे समय में आप गंगाजल से भरा हुआ पात्र अपने घर में रखें और घर में किसी भी प्रकार की पुरानी दवाइयां ना रखें जिसका उपयोग ना होता हो। नियम पूर्वक 12 मुखी रुद्राक्ष को धारण करें।
  • आपके कार्य स्थान पर बार-बार रुकावट आ रही है तो लगातार 7 शनिवार पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • सुंदरकांड का पाठ करें।

उम्मीद है ऊपर दी गई तुला राशिफल 2020 की जानकारी आपको पसंद आयी होगी। हम आपके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।

More from: Jyotish
36913

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020