Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बंधक संकट : 27 लोगों को छोड़ेगी ओडिशा सरकार

odisha hostages, jhina hikaka, mla bjd jhina hikaka, kidnapped jhina, maoist odisha

5 अप्रैल, 2012

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को उन 27 लोगों के नामों की घोषणा की जिन्हें छोड़े जाने पर नक्सलियों के चंगुल से इटली के एक नागरिक और बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक झिना हिकाका की रिहाई सुनिश्चित हो सकेगी। पटनायक ने कहा कि 27 लोगों की रिहाई का फैसला मानवीय आधार पर लिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नक्सली बंधकों को बिना नुकसान पहुंचाए शीघ्र छोड़ देंगे।

राज्य सरकार जिन लोगों को छोड़ने वाली है उनमें शीर्ष नक्सली नेता सब्यसाची पांडा की पत्नी सुभाश्री (मिली) पांडा शामिल है। सुभाश्री कथित नक्सली गतिविधियों के लिए कई मामलों में सुनवाई का सामना कर रही है। उस पर राजद्रोह का भी आरोप है।

सब्यसाची प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) की आयोजन समिति के राज्य इकाई का सचिव है। उसके समूह ने इटली के टूर संचालक बोसुस्को पाओलो को गत 14 मार्च से बंधक बना रखा है।

पटनायक ने बुधवार देर रात विधायक हिकाका के बदले में आठ नक्सलियों सहित 23 लोगों को रिहा करने की घोषणा की। नक्सलियों ने झिना का अपहरण 24 मार्च को किया था। जबकि पटनायक ने इटली के नागरिक की रिहाई के लिए चार अन्य लोगों को छोड़े जाने की घोषणा की थी।

More from: samanya
30345

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020