Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नृत्य को विशेष तरीके से प्रस्तुत करेगा 'एबीसीडी'

abcd will present special type

8 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  नृत्य एवं फिल्म निर्देशक रेमा डीसूजा ने अपनी फिल्म 'एबीसीडी - एनीबडी केन डांस' को थ्रीडी में बनाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह नृत्य जैसी सामान्य चीज को विशेष तरीके से प्रस्तुत करना चाहता था। 38 वर्षीय रेमो ने कहा, "मैं इसे सामान्य फिल्म बना सकता था लेकिन मैंने थ्रीडी चुना क्योंकि आप नृत्य हर जगह देखते हैं। भारत में हर दूसरे दिन नृत्य से सम्बंधित कार्यक्रम टेलीविजन पर या घर में होते रहते हैं। इसलिए मैं इसे अलग तरीके से कैसे प्रस्तुत कर सकता था? इस वजह से मैंने थ्रीडी के बारे में सोचा क्योंकि मुझे नृत्य को नए तरीके से दिखाना था।"


उनके मुताबिक उन्होंने फिल्म की कहानी थ्रीडी को ध्यान में रखते हुए लिखी। उनका मानना है कि बॉलीवुड में नृत्य आधारित फिल्में असामान्य सी चीज नहीं रही है और वह बस उसे पुनर्जीवित करना चाहते हैं।


यह भारत की नृत्य पर आधारित पहली थ्रीडी फिल्म है जिसमें प्रभु देवा, के के मेनन, गणेश आचार्य, धर्मेश, सलमान युसुफ खान, मयूरेश और अन्य सितारे नजर आएंगे। यह अगले साल 8 फरवरी को प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
34032

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020