Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेक्सी अदिति दिखाएंगी अब एक्शन का जलवा

aditi-rao-hydari-07262013
26 जुलाई 2013
मुंबई|
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी आगामी फिल्म में एक्शन का जलवा दिखाती नजर आएंगी। अदिति स्टंट हीरो अक्षय कुमार के साथ फिल्म बॉस में एक्शन सीन्स करती दिखेगी।

एक पार्टी में अदिति ने कहा कि हम बॉस के एक गाने के लिए शूटिंग कर रहे हैं, इस फिल्म में तो मैंने खास एक्शन नहीं किए हैं लेकिन चाहती हूं कि एक्शन में अपने हाथ आजमाना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में मैं कुछ एक्शन सीन्स जरूर

करूंगी।

बॉस दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म पोरिक्की राजा का रीमेक है। पोरिक्की राजा में सुपर स्टार ममूटी ने काम किया था। फिल्म में अक्षय अपराध जगत के एक परोपकारी सरगना की भूमिका में हैं।

 अदिति का पहली बार अक्षय के साथ काम पर कहना है कि अक्षय एक शानदार कलाकार और बहुत अच्छे इंसान हैं। वास्तविक जीवन में वो बहुत अनुशासित हैं। अक्षय बहुत ही उम्दा सह कलाकार हैं और उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।

More from: Khabar
34781

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020