Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऐश्वर्या ने शुरू की 'वइ राजा वइ' की शूटिग

aishwarya-dhanush-bollywood-12092013
12 सितम्बर 2013
चेन्नई|
सुपरसितारे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या धनुष ने गुरुवार को तमिल फिल्म 'वइ राजा वइ' का फिल्मांकन शुरू कर दिया है। ऐश्वर्या दूसरी बार फिल्म निर्देशन करने जा रही हैं। ऐश्वर्या निर्देशित पहली फिल्म तमिल रोमांस फिल्म '3' थी जिसमें उनके पति धनुष ने अभिनय किया था।

ऐश्वर्या ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "एक नया दिन, नई फिल्म और नई शुरुआत। मैं 'वइ राजा वइ' के सेट पर काम कर रही हूं। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।"

'वइ राजा वइ' में गौतम कार्तिक और प्रिया आनंद मुख्य किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही हास्य कलाकार सतीश भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'वइ राजा वइ' में संगीतकार युवान शंकर राजा अपना संगीत देंगे।
More from: Khabar
35176

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020