Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ईरान भूकम्प पीड़ितों के लिए अमिताभ एवं प्रीति ने ट्विटर पर दिया संदेश

amitabh and preeti message on twitter


13 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एवं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ईरान भूकम्प पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। इस भूकम्प में 300 लोग मारे गए और 2600 अन्य घायल हो गए। मीडिया की खबरों के अनुसार तबरीज एवं अहार में शनिवार को क्रमश: रिक्टर पैमाने पर 6.4 एवं 6.3 तीव्रता के भूकम्प के दो झटके महसूस किए गए।


प्रीति ने माइक्रोब्लागिग साइट ट्विटर पर लिखा, "मैं दिल से उन लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं जिन्होंने भूकम्प में अपने सम्बधियों को खोया है।"


अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "ईरान में भूकम्प से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। पीड़ितों के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 

More from: SocialMedia
32268

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020