Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनम की अनुपस्थिति में रैम्प पर दिखे अनिल और अर्जुन

anil-arjun-kapoor-03082013
3 अगस्त 2013
नई दिल्ली|
डेल्ही काउचर वीक (डीसीडब्ल्यू) के दौरान अभिनेता अनिल कपूर और उनके भतीजे अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री सोनम कपूर की अनुपस्थिति की भरपाई करते नजर आए। अर्जुन ने कहा कि वे दोनों डिजायनर मसाबा की नियमित ग्राहक सोनम कपूर के कार्यक्रम में न पहुंच पाने के कारण इसमें शामिल हुए हैं। इससे एक अच्छी बात यह हुई कि चाचा-भतीजे को साथ समय बिताने का मौका मिला।

फैशन शो में शुक्रवार की शाम निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर काले रंग की शेरवानी और सफेद रंग के चूड़ीदार में अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैम्प पर नजर आए। अनिल ने भी काले रंग की शेरवानी पहनी थी।

अनिल कपूर की बेटी और अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर मसाबा के डिजाइंस की प्रशंसक हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी सोनम की गैरहाजिरी की भरपाई करने में कामयाब रही।

अनिल ने कहा, "सोनम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं इसलिए हमें यह मौका मिला, तो मौके को क्यों गंवाना। वैसे भी महंगे और शानदार कपड़े पहनकर रैम्प पर चलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है।"

मशहूर ब्रांड सत्य पॉल की डिजाइनर मसाबा ने कहा कि उनका संग्रह खास कर आधुनिक और नए जमाने की दुल्हनों के लिए है।
More from: Khabar
34860

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020