Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आशा अभिनय से चौंका देंगी : पद्मिनी

asha bhosle will see in mai movie

17 जनवरी 2013

मुम्बई।  अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी का कहना है कि आने वाली फिल्म 'माई' में अपने अभिनय से आशा भोंसले सबको चौंका देने वाली हैं। दशकों तक अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा पहली बार अभिनय कर रही हैं। 'माई' बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक महेश कोडियाल की पहली फिल्म है। पद्मिनी ने फिल्म के प्रचार के दौरान पत्रकारों को बताया, "इस उम्र में आशा जी का उत्साह और ऊर्जा देखकर हम सब दंग रह गए। सिनेमा के प्रति उनका प्रेम और उनकी लगन तारीफ के काबिल है।"


आशा के साथ संबंधों के सवाल पर पद्मिनी ने कहा, "वह मेरे लिए मां की तरह हैं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत खुशी हुई। वह महान गायिका और अभिनेत्री हैं। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि लोग उन्हें पसंद करेंगे। मझे लगता है कि यदि मैंने इस फिल्म में काम नहीं किया होता तो एक महत्वपूर्ण अवसर से वंचित रह जाती।"


पद्मिनी 'वो 7 दिन', 'प्रेम रोग' और 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।


'माई' आगामी एक फरवरी को प्रदर्शित होगी।

More from: samanya
34378

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020