Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वास्तविक जिंदगी में बेहद सादी हैं सोनम : आयुष्मान

ayushman-khurana-14092013
14 सितम्बर 2013
मुंबई|
वीजे से अभिनेता बने आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म में तारिका सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे। आयुष्मान कहते हैं कि वास्तविक जिंदगी में सोनम बेहद सादी लड़की हैं। अभिनेत्री सोनम, रेड कार्पेट आयोजनों और फिल्म प्रचार के दौरान उनके 'स्मार्ट' स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

29 वर्षीय आयुष्मान ने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "उनके साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है। एक मीडिया आयोजन में इस मशहूर फैशन हस्ती को देख लोग भ्रमित हो गए थे। लेकिन वास्तविकता में वह एक बेहद सादी लड़की हैं।"

बॉलीवुड में अभिनेता जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित फिल्म 'विक्की डोनर' से कदम रखने वाले आयुष्मान बाद में रोहन सिप्पी निर्देशित फिल्म 'नौटंकी साला' में दिखे थे।

अपने अभिनय कौशल को दर्शाने के साथ ही उन्होंने इन दोनों फिल्मों में गीत भी गाए। वह कहते हैं 'एक गायक बनने की आकांक्षा' कभी नहीं की थी।

उन्होंने कहा, "मैंने कभी एक गायक होने की चाहत नहीं की। मैं हमेशा एक अभिनेता बनना चाहता था। मैं सोचता हूं कि मैं, गायक से अधिक एक अभिनेता हूं। इसके अलावा, चूंकि एक गायक-अभिनेता स्वयं के किरदार को आवाज देता है तो अपने काम में अधिक विश्वसनीयता ले आता है।"
More from: Khabar
35209

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020