Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बड़े अच्छे लगते हैं' की 300 कड़ियां पूरी

bade ache lagte hain completed 300 episode

5 नवंबर 2012

मुम्बई।  लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने 300 कड़ियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की मुख्य अभिनेत्री साक्षी तंवर इस बात से बहुत खुश हैं कि दर्शक धारावाहिक को पसंद रहे हैं। धारावाहिक के अन्य कलाकारों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाने वाली साक्षी ने कहा, "मैं सभी दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहूंगी। यह सब आपके प्यार की वजह से हुआ है, जिसके कारण हम यहां तक पहुंचे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इसी तरह काम करते रहेंगे और आप हमारे काम को पसंद करेंगे।"


साक्षी ने एकता कपूर के धारावाहिक 'कहानी घर घर की' में अपने पार्वती अग्रवाल के किरदार से पहचान बनाई थी। आठ वर्षो तक चले इस धारावाहिक की 1,600 से अधिक कड़ियां प्रसारित हुई।


 

More from: Entertainment
33635

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020