Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुभवी फिल्मकार बालु महेंद्र का निधन

balu-mahendra-bollywood-13022014
13 फरवरी 2014
चेन्नई|
प्रख्यात तमिल फिल्मकार बालु महेंद्र का गुरुवार को यहां विजया हॉस्पीटल में निधन हो गया। वह 74 साल के थे। अस्पताल के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "उनको दिल का दौरा पड़ा था और आज सुबह अस्पताल लाया गया था। बाद में उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया, जहां एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई।"

उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर पहुंचा दिया गया है।

बालु ने सिनेमाटोग्राफर के रूप में 1974 में मलयालम फिल्म 'नेल्लु' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1976 में अपनी पहली फिल्म का निर्देशन करने से पहले उन्होंने 20 फिल्मों में सिनेमाटोग्राफर के रूप में काम किया। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कोकिला' को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

तमिल सिनेमा के अग्रणियों में गिने जाने वाले बालु ने 'मुंदरम पिरई' 'संध्या रागम' और 'वीदु' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं।

उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'थलइमुरईगल' पिछले साल आई थी और समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई थी।

उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'सदमा' एवं 'और एक प्रेम कहानी' जैसी फिल्में दी।
More from: samanya
36252

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020