Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इस बार यश चोपडा के बर्थडे को शाहरुख बनायेंगें यादगार

birthday special yash chopara


27  सितम्बर 2012

रोमांटिक फिल्में बनाने वाले यश चोपडा का आज 80 वां जन्मदिन है। साथ ही शाहरुख के लिये भी आज का दिन काफी खास है। यशराज बैनर ने शाहरुख को उनके कैरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शाहरुख की यश चोपडा के साथ 1993 में रिलीज हुयी पहली फिल्म डर थी जो काफी हिट रही। इसके बाद शाहरुख ने यश चोपडा के साथ कई फिल्मे की जो काफी हिट रहीं है। जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) दिल तो पागल है(1997) मोहब्बतें (2000) वीर ज़ारा (2004) और रब ने बना दी जोड़ी (2008) शामिल हैं। अब शाहरुख फिर से यश चोपडा की फिल्म 'जब तक है जान'में काम कर रहे हैं।
 

शाहरुख चाहते हैं कि यश चोपडा का जन्मदिन काफी खास हो और शाहरुख यश चोपडा को एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिये शाहरुख ने तय किया है कि वो स्वंय यश चोपडा के साथ उनकी लाइफ और उनके फिल्मी कैरियर के बारें में बात करेंगें। और कुछ ऐसी बातें बतायेंगें जो कोई नहीं जानता। खबर है कि शाहरुख सहित यशराज फिल्मस की पूरी टीम ने यह प्लानिंग की है और अगर इस प्लानिंग को लेकर कोई उत्साहित है तो वह है शाहरुख खान। खबर है कि यह ईवेंट काफी बडा होगा। शाहरुख की इस बात से तो यह लगता है कि उनके लिये यश चोपडा कितने खास है।
 

 

More from: samanya
33075

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020