Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर दी ईद की मुबारकबाद

bollywood eid wishes on twitter

 
20 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवुड के कलाकारों ने ईद के अवसर पर अपने प्रशंसकों को बधाइयां दी हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर ने जहां लोगों को ईद की मुबारकबाद दी वहीं फिल्म निर्माता शेखर गुप्ता और महानायक अमिताभ बच्चन ने शांति बनाए रखने की अपील की। कुछ देशों में ईद रविवार को मनाई गई लेकिन भारत में सोमवार को ईद का उत्सव मनाया जा रहा है।

कलाकारों ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को संदेश कुछ इस अंदाज में दिए।


अमिताभ : "ईद मुबारक .ईद मुबारक. ईद मुबारक । पारसी, नवरोज और हिंदू कैलेंडर के मुताबिक एक शुभ महीने की शुरुआत हो रही है। ज्यादातर धर्मो का शुभ दिन एक साथ आया है और आने वाला है। यह हम सभी को साथ रहने का संकेत दे रहा है।"


शेखर : ईद मुबारक, एक दूसरे को प्यार से गले लगाएं और भगवान के बच्चों की तरह शांति से रहें।


प्रियंका : सभी को ईद की मुबारकबाद । आशा करती हूं कि यह साल उन्नति, खुशियां और उत्सवों से भरा रहेगा।"


अनुपम : सभी को ईद की बधाई।


प्रीति जिंटा: भारत और दुनियाभर में मेरे दोस्तों को ईद मुबारक। उम्मीद है कि जब आप यह संदेश पढेंगे आपके चेहरे पर खुशी और मुस्कराहट होगी।


बोमन ईरानी : हर किसी को ईद की मुबारकबाद।


तरन आदर्श : आज ईद मनाने वाले हर व्यक्ति को ईद मुबारक।


सोफी चौधरी: सभी को ईद की मुबारकबाद, आप सभी के जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहे। आपकी हर दुआ कबूल हो।


श्रेयस तलपड़े : ईद मुबारक। अल्लाह आप सबको सुखी रखें।


विवेक ओबेराय : सभी को ईद की शुभकामनाएं। भगवान आप सभी की जिंदगी प्यार, खुशी और सौभाग्य से भर दे।

 

More from: SocialMedia
32372

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020