Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ट्विटर के माध्यम से बॉलीवुड ने दी ए. के. हंगल को श्रद्धांजलि

bollywood given tribute to ak hangla on twitter

27 अगस्त 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड ने वयोवृद्ध अभिनेता ए. के. हंगल को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि हंगल के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया। हंगल ने लम्बी बीमारी के बाद रविवार को अंतिम सांस ली। वह 97 साल के थे।


बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से इस महान अभिनेता को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।


शेखर कपूर : ए.के. हंगल नहीं रहे..एक युग की समाप्ति हुई। हंगल ने अपने अभिनय से थिएटर और सिनेमा को गरिमामय किया।


फरहान अख्तर : भारतीय फिल्म और थियेटर की महान हस्ती नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।


अनुपम खेर : हंगल हिंदी सिनेमा के मैराथन मैन थे। हम सबको उनकी कमी खलेगी।


महेश भट्ट : अलविदा हंगल साहब..क्या पारी थी।


कुणाल खेमू : मुझे हंगल साहब से आईपीटीए ट्रॉफी लेना अब भी याद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

 

More from: SocialMedia
32473

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020