Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तेलुगू फिल्म में नजर आएंगे बोमन ईरानी

boman-in-telugu-movie-0215201309876541
15 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड में तरह-तरह की भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी अब तेलुगू फिल्म में नजर आएंगे। 53 वर्षीय बोमन ने गुरुवार को एक धर्मार्थ कार्यक्रम में कहा, "मैं तेलुगू फिल्म कर रहा हूं। मैंने इस फिल्म के लिए अभी स्वीकृति दी है। इसके नायक पवन कल्याण हैं। मैं बॉलीवुड के बाहर फिल्म करके देखना चाहता था कि कैसा महसूस होता है।"

उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है कि उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है। हमने अभी शूटिंग शुरू नहीं की है।"

बोमन ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'जॉली एल.एल.बी.' का समाज पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, "इस फिल्म से समाज में फर्क पड़ेगा क्योंकि यह हमारे देश की न्याय व्यवस्था के बारे में है और इसे मजाकिया ढंग से पेश किया गया है।"

'जॉली एल.एल.बी.' में अरशद वारसी और अमृता राव भी हैं और यह 15 मार्च को रिलीज हो रही है।
More from: samanya
34550

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020