Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पिट ने साबुन का प्रयोग बंद किया

brad-pitt-hollywood-29102013
29 अक्टूबर 2013
लंदन|
अभिनेता ब्रैड पिट पर्यावरण के प्रति काफी सजग हैं। उन्होंने साबुन का प्रयोग करना बंद कर दिया है क्योंकि इसमें विषाक्त पदार्थ मिला होता है। 49 वर्षीय पिट इसके स्थान पर सेब के सिरके, पानी व नींबू पानी के मिश्रण का प्रयोग करते हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "पिट कहते हैं कि उन्होंने साबुन के विषाक्त पदार्थो, खासतौर पर जीवाणुरोधी साबुन के बारे में पढ़ा है। उन्हें लगता है कि इनके प्रयोग से मनुष्यों में उम्र जल्दी ही अधिक दिखने लगती है।"

वैसे पिट के बच्चे मेडॉक्स (12), पैक्स(9), जाहरा(8), शिलोह (7), नॉक्स (5), विविएन (5) और उनकी मंगेतर एंजेलिना जोली उनकी इस नई आदत के पक्ष में नहीं हैं।

सूत्र ने बताया, "एंजेलिना ने उनका विरोध किया है, यहां तक कि उनके बच्चे भी उन्हें 'बदबूदार पिता' कहने लगे हैं।"
More from: samanya
35467

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020