Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'काई पो चे' की तुलना '3 इडियट्स' से नहीं कर सकता : चेतन भगत

cant-compare-kai-po-che-to-three-idots-says-chetan
11 फरवरी 2013

नई दिल्ली। चेतन भगत अपनी एक और पुस्तक पर आधारित आने वाली दूसरी फिल्म 'काई पो चे' की तुलना '3 इडियट्स' से नहीं करना चाहते। 

चेतन भगत की पुस्तक 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित '3 इडियट्स' को मिली अपार सफलता के बाद उन्हीं की 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित एक और फिल्म 'काई पो चे' 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

चेतन भगत आईएएनएस को बताते हैं, "काई पो चे, प्रदर्शित होने वाली है और मैं बस इतना चाहता हूं कि जिस प्रकार लोगों ने '3 इडियट्स' को पसंद किया वैसे ही इसे भी पसंद करें। मैं बॉक्स ऑफिस के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।"

अभिषेक कपूर निर्देशित 'काई पो चे' में नए चेहरे दिखाई देंगे। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म से अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं जबकि अमित साध और राजकमल यादव ने अब तक गिनती की फिल्में ही की हैं।

अहमदाबाद के प्लॉट पर रची गई 'काई पो चे' तीन दोस्तों के सपनों, महत्वाकांक्षाओं तथा अपने लक्ष्य को समझने तक किए गए संघर्षो की कहानी है।
More from: samanya
34507

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020