Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्वेच्छा से पुनर्वास केंद्र गए ब्राउन

chris-brown-hollywood-31102013
31 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
रैपर-गायक क्रिस ब्राउन अपने स्वभाव और व्यवहार में सुधार लाने के लिए अपनी मर्जी से पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुए हैं। हाल ही में ब्राउन को एक व्यक्ति को घूंसा मारने और उसकी नाक तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में ब्राउन ने अपने कृत्य के लिए क्षमा मांगी, जिसके बाद उनकी सजा कम कर दी गई। ब्राउन 29 अक्टूबर को पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुए।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट काम' के अनुसार ब्राउन भविष्य में एक अच्छा और संयमित जीवन जीना चाहते हैं।

उनके प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, "क्रिस ब्राउन ने पुनर्वास केंद्र में कुछ समय बिताने का विकल्प चुना। वह अपने अतीत और और हाल के दिनों में किए गए अपने व्यवहार पर गौर करना चाहते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में अपने जीवन और अपने करियर को बेहतर और संयमित तरीके से जीने में मदद मिलेगी।"
More from: samanya
35487

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020