Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सिटी लाइट्स' 1 मई को प्रदर्शित होगी

city-lights-movie-bollywood-11032014
11 मार्च 2014
मुंबई|
ब्रिटिश फिल्म 'मेट्रो मनिला' की रिमेक फिल्म 'सिटी लाइट्स' भारत में एक मई को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और विशेष फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

हंसल मेहता निर्देशित फिल्म राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राव के साथ नवागत अभिनेत्री पत्रलेखा नजर आएंगी।

फिल्म राजस्थान के एक किसान के जीवन पर आधारित है जो बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई आता है। परिवार को बड़े शहर की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ब्रिटिश फिल्म 'मेट्रो मनिला' को काफी प्रशंसाएं मिली थीं और ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म पुरस्कार, अमेजंस फिल्मोत्सव, संडेंस फिल्मोत्सव, हैम्बर्ग फिल्मोत्सव में फिल्म को काफी सराहना मिली थी। फिल्म को ब्रिटेन की ओर से 86वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में भेजा गया था।
More from: Entertainment
36470

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020