Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हास्य अभिनेता विवेक शौक का निधन

comic actor vivek shauq dies of heart attack

11 जनवरी, 2011

मुम्बई। प्रख्यात हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी के साथ की गई हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता विवेक शौक का यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 47 साल के थे।

विवेक का निधन सोमवार सुबह हुआ। उन्होंने सन्नी देओल अभिनीत फिल्म 'गदर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों और भट्टी के 'फ्लॉप शो' जैसे कई कार्यक्रमों में भी अभिनय किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं।

प्रख्यात अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्या बब्बर कहते हैं, "उनकी बेटियां किशोरावस्था में हैं और उनका बेटा और भी छोटा है। हमेशा दूसरों को हंसाने वाले व्यक्ति के साथ यह बहुत बुरा हुआ है।" आर्या विवेक के साथ काम कर चुके हैं।

अपनी नई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के प्रचार में व्यस्त देओल परिवार ने विवेक के निधन पर शोक जताया है।

उनके साथ 'मां तुझे सलाम', 'इंडियन', 'चैम्पियन' और 'गदर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके सन्नी ने विवेक के निधन पर अफसोस जताते हुए कहा है कि वह अपनी नई फिल्म के प्रचार में व्यस्त थे लेकिन अब उनकी खुशियों पर इस हादसे के बादल छा गए हैं।

More from: samanya
17716

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020