Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय टीम का एलान, द्रविड़ और सचिन की वापसी

चेन्नई, 16 अगस्त
 
श्रीलंका दौरे और चैंपियंस ट्राफी के लिए रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया। टीम में लगभग दो साल बाद राहुल द्रविड़ की वापसी हुई है। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी छह महीने बाद एकदिवसीय टीम में वापसी की है।

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को भी स्थान दिया गया है। बाएं हाथ के नवोदित बल्लेबाज अभिषेक नायर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। चोटिल चल रहे वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम भी चयनित खिलाड़ियों की सूची से नदारद है।

'दीवार' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने लंबे समय बाद एकदिवसीय टीम में वापसी की है। उन्होंने अक्टूबर, 2007 में आखिरी बार कोई अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला था। उनकी वापसी से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भारतीय टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन की छह महीनों बाद वापसी भी बेहद अहम है। चोट से उबरकर टीम में जगह बनाने वाले सचिन गौतम गंभीर के साथ सलामी बल्लेबाजों की भूमिका में होंगे। सहवाग की गैरमौजूदगी को देखते हुए भी उनकी वापसी बेहद महत्वपूर्ण है।

गेंदबाजी की कमान अनुभवी आशीष नेहरा के कंधों पर होगी। जहीर खान के न होने की वजह से उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उनका साथ देने के लिए टीम में ईशांत शर्मा और आर .पी. सिंह भी होंगे। स्पिन की कमान अमित मिश्रा के साथ मिलकर हरभजन सिंह संभालेंगे।

टीम इस प्रकार है:  महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह (उपकप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, आर.पी. सिंह, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा और अभिषेक नायर।

More from: Khel
870

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020