Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेविड व विक्टोरिया बेकहम लंदन में लेगें घर

david and victoria planing to buy a house in london

9 जनवरी 2013


लास एंजेलिस।  डेविड व विक्टोरिया बेकहम ने लंदन में किराए पर घर लेने का निर्णय लिया है।


दोनों की इस साल के आखिर में अपने बच्चों 13 वर्षीय ब्रूकलिन, 10 वर्षीय रोमीयो, सात वर्षीय क्रूज व 17 माह की हार्पर के साथ ब्रिटेन लौटने की योजना है। उन्होंने ब्रिटेन के मेफेयर, केनसिंग्टन व हॉलैंड पार्क जैसे इलाकों में खरीददारी के लिए मकान तलाशे लेकिन अब उन्होंने इस बड़े खर्च से बचने का फैसला किया है।


वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "डेविड की अब भी मेजर लीग सॉसर में रुचि है और उन दोनों को लास एंजेलिस में रहना पसंद है। इसलिए उन्हें लगा कि अभी सम्पत्ति में इतना खर्च करना ठीक नहीं है।"

 

More from: Entertainment
34313

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020