Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेक्स शेपर्ड ने सिर्फ 142 डॉलर में रचाई शादी

dax-shepard-hollywood-30102013
30 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
अभिनेता डेक्स शेपर्ड का कहना है कि अभिनेत्री क्रिस्टन बेल के साथ उनकी शादी महज 142 डॉलर में हुई थी। यहां तक कि वह इसका मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि 'यह दुनिया की सबसे खराब शादी थी।' गौरतलब है डेक्स और क्रिस्टन ने 17 अक्टूबर को बेवर्ली हिल्स काउंटी क्लर्क कार्यालय में शादी की थी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टीवी शो 'जिमी किमेल लाइव' पर डेक्स ने बताया, "हम 142 डॉलर का ईंधन डलवाकर बेवर्ली हिल्स की अदालत पहुंचे।"

उन्होंने बताया, "हमारे दोस्त अदालत आए थे। अदालत में सिर्फ मैं और क्रिस्टन थे, इसलिए वे बाद में हमारे लिए केक लाए। यह दुनिया की सबसे खराब शादी थी। दुनिया में कितने लोग यह कह सकते हैं कि उनकी शादी, दुनिया की सबसे खराब शादी थी।"

डेक्स और क्रिस्टन ने 2010 में सगाई की थी। दोनों की छह महीने की बेटी लिंकन भी है।
More from: samanya
35472

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020