Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'रेस 2' में सिर्फ एक्शन नहीं ग्लैमर से भी भरपूर

deepika padukone in race 2

 
8 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अनुसार एक्शन प्रधान फिल्म 'रेस 2' में ग्लैमर भी है और इसमें काम करने का अनुभव मजेदार रहा। दीपिका ने शुक्रवार को गार्नियर की नई स्किन क्रीम के लांच पर बताया, "यह मेरे लिए मजेदार अनुभव था। यह एक्शन थ्रिलर है लेकिन ग्लैमर की भी कोई कमी नहीं है। इससे पहले आई फिल्म 'रेस' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे गर्व है कि इस बार मैं भी फिल्म का हिस्सा हूं।"


दीपिका कहती हैं उन्होंने फिल्म में अपने सह कलाकारों सैफ अली खान और जॉन अब्राहम के साथ भी अच्छा समय बिताया।


अपनी सुंदरता के राज के बारे में दीपिका ने कहा, "मैं प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करती हूं। पौष्टिक भोजन खाना, अत्यधिक पानी पीना और भरपूर नींद लेने से मेरी त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।"

 

More from: samanya
34033

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020