Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिलीप कुमार परिवार, चिकित्सकों संग मनाएंगे 91वां जन्मदिन

dilip-kumar-bollywood-11122013
11 दिसम्बर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार बुधवार को 91 साल के हो गए हैं और उनका जन्मदिन उनके दोस्तों, परिवार और चिकित्सकों की टीम के बीच बेहद निजी कार्यक्रम के तहत मनाया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी।

सायरा ने आईएएनएस को बताया, "भगवान ने जो हमें दिया है, हम उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हम परिवार के सदस्यों और उनका ख्याल रख रहे 30 से 40 चिकित्सकों के साथ उनका जन्मदिन मनाएंगे। वे सभी हमारे परिवार की तरह हैं।"

'देवदास', 'मधुमति' और 'मुगल-ए-आजम' से प्रसिद्धि पाने वाले दिलीप कुमार को मंगलवार से ही बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

सायरा ने कहा, "उनका दिन अब तक अच्छा रहा है, पिछली रात से ही बधाइयों का तांता शुरू हो गया है। वह सुबह से ही व्यस्त हैं, जिससे वह थक गए हैं। वह अब थोड़ा आराम कर रहे हैं।"

दिलीप कुमार के साथ 'गोपी' और 'सागिना' में अभिनय कर चुकीं सायरा ने पाली हिल स्थित आवास पर शाम को दावत का आयोजन किया है।

इस साल उनका जन्मदिन खास दिवस 11/12/13 पर पड़ा है।

उन्होंने कहा, "यह और भी खास दिन है क्योंकि आज 11/12/13 है। मैंने भी उन्हें आठ बज कर नौ मिनट 10 सेकेंड पर बधाई दी, इसलिए यह 8,9,10,11,12,13 हो गया।

सायरा ने कहा, "जैसा कि आपको पता है कि वह पिछले दिनों अस्पताल में रहे हैं, इसलिए वह कमजोर हैं, लेकिन भगवान की दुआ से वह स्वस्थ हैं।"
More from: samanya
35804

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020