Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रधानमंत्री की बधाई से दिव्या खुश

divya-dutta-bollywood-21022014
21 फरवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री दिव्या दत्ता हाल में श्याम बेनेगल की फिल्म 'संविधान-द मेकिंग ऑफ द कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' की स्क्रीनिंग के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिह से मिलीं। यह मौका उनके लिए यादगार क्षण बन गया। दिव्या ने शुक्रवार तड़के ट्वीट किया, "संसद भवन में प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्यों के लिए आज (गुरुवार) रखी गई श्याम बेनेगल की फिल्म 'संविधान' की स्क्रीनिंग का हिस्सा होना एक सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री से बधाई पाना एक यादगार पल था। इस सुखद अनुभव के लिए आपका शुक्रिया श्याम बाबू।"

बेनेगल द्वारा निर्देशित और राज्यसभा टीवी द्वारा निर्मित 'संविधान' भारतीय संविधान पर आधारित 10-खंडों वाली एक लघु-श्रृंखला है।

यह दो मार्च से प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे राज्यसभा टीवी पर प्रसारित होगी।
More from: samanya
36327

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020