Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एयरपोर्ट पर एकता कपूर हिरासत में, जुर्माना भरने पर रिहा

Ekta Kapoor in custody at airport

8 अगस्त 2011

मुंबई। लोकेशन - मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट। कहानी रील लाइफ की नहीं, बल्कि रियल लाइफ की है। रविवार की रात कस्टम विभाग निर्माता एकता कपूर को एयर पोर्ट पर पूछताछ के लिए रोक लेते हैं। एकता विदेश यात्रा पर निकली हैं और उनके पास 10 लाख का सामान है, जबकि उन्होंने सिर्फ 8 लाख के सामानों की जानकारी कस्टम विभाग को दी। कहानी में मोड़ आता है। ग्रीन चैनल पर कस्टम ऑफिसर को शक होता है कि उनके पास अघोषित सम्पति है, और सीरियर क्वीन एकता कस्टम की चौकस निगाहों से घिर जाती हैं। पूछताछ होती है और फिर 30,000 का जुर्माना देकर एकता कपूर मुश्किलों से निकल जाती हैं। और इस तरह इस फिल्म की हैप्पी एडिंग हो जाती है।

टेलीविजन एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर को रविवार रात हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया। वह बैंकाक से लौटी थीं और उनके साथ कुछ अघोषित वस्तुएं थीं। सीमा शुल्क उपायुक्त (हवाईअड्डा) समीर वानखेड़े ने सोमवार को बताया, "जब वह हवाईअड्डे पर ग्रीन चैनल से होकर गुजर रही थीं तभी उन्हें उनके पास मौजूद अघोषित वस्तुओं के लिए वहीं रोक लिया गया। 50,000 रुपये का जुर्माना भरने के बाद उन्हें रिहा किया गया।"

फिलहाल, एकता की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पर एकता विवाद ने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वास्तव में बॉलीवुड से जुड़े लोग इतने भोले और अंजान हैं कि उन्हें कस्टम विभाग का सामान्य सा नियम पता नहीं है!

More from: samanya
23475

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020