Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ईवा ने लांच की परिधान श्रृंखला

eva-mendes-hollywood-20092013
20 सितम्बर 2013
न्यूयार्क|
हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा मेंडेस ने फैशन रिटेलर न्यूयार्क एंड कंपनी के साथ मिलकर अपनी पहली महिला परिधान श्रृंखला पेश की है। वह कहती हैं कि अपनी परिधान श्रृंखला बनाना चुनौतीपूर्ण था। 39 वर्षीया ईवा के संग्रह का लांच बुधवार रात किया गया।

वेबसाइट 'हफिंगटनपोस्ट डॉट कॉम' ने ईवा के हवाले से कहा, "इस प्रक्रिया का सबसे कठिन भाग यह जानना था कि मेरे पास महिलाएं थीं विशेषतौर पर मेरी बहनें, जो उन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए मुझसे अपेक्षा कर रही हैं।"

लांच पार्टी के मौके पर एक ही रंग के परिधान में यह अभिनेत्री बेहद सुंदर दिख रही थी। वह उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया की भी प्रतीक्षा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं इसे बेहद गंभीरता से लेती हूं। मेरे संग्रह में ऐसा कोई परिधान नहीं है जिसे मैं न पहनूं। मैं अपने काम पर महिलाओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेसब्र हूं। मैं आशा करती हूं कि मैंने उन्हें निराश नहीं किया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि उनका संग्रह हर आकार और रूप की महिलाओं के लिए है। 
More from: samanya
35273

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020