Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर कोई लड़ता है, हमारी आलोचना क्यों : फरहा

every one fights why our criticism farah

31 जुलाई 2012

मुम्बई। निर्देशिका फरहा खान कहती हैं कि हर कहीं लड़ाई भी होती है और बाद में लोग एक भी हो जाते हैं तो जब किसी सेलेब्रिटी के साथ ऐसा होता है तो लोग इस घटना को तूल क्यों देते हैं। फरहा की हाल ही में उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान से सुलह हुई है।


करन जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित पार्टी में फरहा के पति शिरीष कुंदर व शाहरुख के बीच झगड़ा हो गया था। उनके इस झगड़े की काफी चर्चा हुई थी।


वैसे अब दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं। शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी सफल फिल्में बना चुकीं फरहा अब उनके साथ एक और फिल्म बना रही हैं।


फरहा ने कहा, "हम फिल्म लाइन में हैं इसलिए बहुत छोटी सी बात भी बहुत बड़ी हो जाती है। वह घटना इतनी बड़ी खबर इसीलिए बनी। लेकिन तथ्य यह है कि हम सभी एक-दूसरे से झगड़ते हैं।"


उन्होंने कहा, "दोस्तों के बारे में भूल जाइए, हम अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ भी झगड़ते हैं। वे अलग हो जाते हैं और फिर एक हो जाते हैं। मुझे लगता है कि यदि किसी को इस बात का एहसास हो जाए कि क्या गलत हुआ और वह सुलह कर ले, तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि जब हमारे बीच सुलह हो गई तो लोग हमारी आलोचना क्यों कर रहे हैं।"


वर्तमान में फरहा को अपनी फिल्म 'शिरीं फरहद की तो निकल पड़ी' के प्रदर्शन का इंतजार है। इस फिल्म से वह अभिनय की शुरुआत कर रही हैं।


 

More from: samanya
32115

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020