Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'राज 3' में काला जादू करेंगी बिपाशा बसु

flim preview of raaz 3

फिल्म: राज 3
 
निर्देशक:विक्रम भट्ट
 
कलाकार: इमरान हाशमी, बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता,जैकलिन फर्नांडीज


विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म राज 3 इस हफ्ते रिलीज होने को तैयार है,इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म 3 डी में रिलीज होगी एक बार फिर से  इस फिल्म में बिपाशा बसु नजर आयेंगी। बिपाशा इससे पहले राज सीरीज के पहले भाग में नजर आयी थीं जिसमें बिपाशा के साथ डीनो मोरिया थे। राज 1 भी काफी हिट साबित हुयी थी। और राज 1 के बाद विक्रम भट्ट राज राज - द मिस्ट्री लेकर आये थे जिसमें कंगना रानौत मुख्य रोल में थीं, लेकिन इस बार राज 3 थोङा हटकर है। विक्रम भट्ट जो भी फिल्म लेकर आते हैं उनके गाने खासतौर पर हिट हो जाते है भट्ट कैम्प की फिल्म राज 1 भी काफी हिट हुयी थी राज- द मिस्ट्री ने भी बॉक्स पर सफलता प्राप्त की थी। राज 3 को लेकर बिपाशा बसु काफी उत्साहित हैं क्योंकि बिपाशा को भी एक हिट फिल्म की ज़रूरत है आइये एक नजर डालते हैं फिल्म की कहानी और अन्य पहलुओ पर।

 


फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है फिल्म में बिपाशा बसु शाइना के रोल में है जो एक सफल अभिनेत्री है और फिल्म इंडस्ट्री में शाइना का काफी नाम है। इसी बीच शाइना की मुलाकात आदित्य यानी इमरान हाशमी से होती है और शाइना आदित्य को पंसद करने लगती है लेकिन तभी संजना यानी ईशा गुप्ता की एंट्री होती है और फिर बिपाशा को काले जादू का सहारा लेना पड़ता है। बिपाशा यानी शाइना आखिर ऐसा क्यों करती हैं क्या शाइना को आदित्य मिल पाता है या नहीं और ईशा का क्या होता है। अब यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, अजनबी के बाद बिपाशा राज 3 में नेगेटिव रोल में दिखायी देगीं।

 

अगर फिल्म में एक्टिंग की बात की जाय तो बिपाशा इस फिल्म में काला जादू करते हुये दिखायी देंगी,फिल्म के गाने और प्रोमो को देखते हुये लग रहा है कि फिल्म राज की दो सीरीजों से थोडा हटकर है फिल्म के गाने अभी से हिट हो चुके हैं। खासतौर इस फिल्म का गाना "दीवाना कर रहा है " लोगों को काफी पंसद आ रहा है। बिपाशा बसु इस फिल्म का प्रोमोशन भी बहुत जोर शोर से कर रहीं हैं। साथ ही इस फिल्म में खास रोल में जैकलिन फर्नांडीज भी नजर आयेंगी। फिल्म की स्टोरी शगुफ्ता रफीक ने लिखी है।  अब यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि फिल्म कितना हिट होती है।

 

यह फिल्म 7  सितंबर को रिलीज होगी।

More from: samanya
32623

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020