Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'क्या दिल्ली क्या लाहौर' की झलकी में गुलजार

gulzar-singer-bollywood-04042014
4 अप्रैल 2014
मुंबई|
दिग्गज लेखक-गीतकार गुलजार बतौर निर्देशक विजय राज की पहली फिल्म 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' के प्रस्तोता हैं। वह फिल्म की पहली झलक में भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता करण अरोड़ा कहते हैं कि गुलजार फिल्म की झलक में फिल्म का परिचय कराएंगे।

अरोड़ा ने बताया, "गुलजार साब हमारी जिस तरह से मदद कर सकते थे, वह कर रहे हैं। वह फिल्म की पहली झलक का हिस्सा होंगे। फिल्म का परिचय कराएंगे। हम उनके इस सहयोग के लिए उनके शुक्रगुजार हैं।"

गुलजार फिल्म की पटकथा पर नजर बनाए हुए हैं और पूरी फिल्म देखने के बाद ही वह इसके आधिकारिक प्रस्तोता के रूप में इसमें शामिल हुए हैं।

मनु ऋषि, राज जुत्शी और विश्वजीत प्रधान सरीखे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह फिल्म भारत-पाक संबंधों पर एक व्यंग्य है। फिल्म सीमा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच के रिश्ते की एक विनोदी किंतु साथ ही भावुक कहानी कहती है।

'क्या दिल्ली क्या लाहौर' दो मई को रिलीज होनी है।
More from: samanya
36614

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020