Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केंडल के साथ घुड़सवारी का लुत्फ उठाएंगे स्टाइल्स

harry-styles-hollywood-10012014
10 जनवरी 2014
लास एंजेलिस|
गायक हैरी स्टाइल्स और उनकी महिला मित्र केंडल जेनर साथ-साथ घुड़सवारी का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले दोनों साथ में स्कीइंग का लुत्फ भी उठा चुके हैं। संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' के गायक हैरी स्टाइल्स यह जानने के बाद कि जेनर को घुड़सवारी करना बेहद पसंद है और उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल पाताा, जेनर के साथ सनराइज रैंच स्थित हॉलीवुड हिल पर घुड़सवारी केंद्र में जाना चाहते हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने पत्रिका 'हीट' को बताया, "स्टाइल्स ने केंडल से पूछा कि अगली बार जब वह अमेरिका आएंगे, तो वह उनके साथ कहां जाना पसंद करेंगी। केंडल ने कहा वह घुड़सवारी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें घोड़े पसंद हैं और वह 10 सालों से घुड़सवारी कर रही हैं। यदि वह अपने फैशन करियर में इतना व्यस्त न होतीं तो हर वक्त घुड़सवारी करतीं।"
More from: samanya
36029

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020