Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बेइंतिहा' एक बढ़िया पैकेज : हर्षद

harshad-arora-television-27122013
27 दिसंबर 2013
मुंबई|
नया टीवी धारावाहिक 'बेइंतिहा' भोपाल के मुस्लिम परिवार के दो हठी युवक-युवती की प्रेम कहानी है। कार्यक्रम के प्रमुख अभिनेता हर्षद अरोड़ा का कहना है कि उत्पादन मूल्यों और मनोरंजक साम्रगी लिए यह शो एक अच्छा पैकेज है। यहां गुरुवार को कार्यक्रम के आधिकारिक लांच के मौके पर हर्षद ने कहा, "हमने इसे फिल्म की तरह शूट किया। भोपाल में शूटिंग की। अन्य कार्यक्रमों की अपेक्षा इसके चरित्रों का चित्रण और विषय-वस्तु बढ़िया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसी सामग्री टीवी पर आई है..मेरे ख्याल से सबके सम्मिश्रण से एक बढ़िया पैकेज बनता है।"

कार्यक्रम भले मुस्लिम परिवारों की कहानी लिए हो, लेकिन इसमें उर्दू भाषा का प्रयोग कम से कम हुआ है।

'बेइंतिहा' में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव की बहन प्रतीका राव 'आलिया' की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि इस धारावाहिक के दर्शक बड़ी संख्या में हैं, इसलिए हमने उर्दू का प्रयोग कम से कम किया है।

'बेइंतिहा' का प्रसारण सोमवार से कलर्स चैनल पर होगा।
More from: Entertainment
35933

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020