Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हेमा मालिनी की सलाह, महिलाएं खुद रहें अलर्ट

hema-malini-29082013
29 Aug, 2013
नई दिल्ली। 
मुंबई में महिला पत्रकार से हुए गैंगरेप का बाद पूरे देश के साथ-साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी सकते में हैं। अभिनेत्री हेमामालिनी ने इस मुद्दे पर कहा कि लड़कियां आजकल के असुरक्षित माहौल में रात में अकेले जाने का साहस ना दिखाएं। अपनी सुरक्षा का खुद भी ध्यान रखें।

पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल में हेमा ने कहा कि पुलिस और सरकार को कड़े कदम उठाने की जरुरत हैं लेकिन साथ ही महिलाएं भी ज्यादा जिम्मेदार हों और अकेले जाने का साहस ना दिखाएं। हेमा ने आगे कहा कि शक्ति मिल में इस तरह का वारदात होना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कहीं भी किसी भी जगह इतनी आसानी से नहीं जाना चाहिए जिसकी वजह से वो किसी मुसीबत में पड़ जाएं। हेमा ने कहा कि महाभारत में द्रोपदी की मदद के लिए हमेश भगवान कृष्ण आते थे। लेकिन आज के वक्त में ऐसा कोई नहीं है जो मुसीबत में पड़ी महिलाओं को बचाएगा।

More from: Khabar
35058

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020