Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अरे भईया! हेमा मालिनी आज मना रही हैं अपना 64वां जन्मदिन

hema malini turns sixty four today

16 अक्टूबर 2012


मुंबई। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज 64 साल की हो गई हैं। अरें! चौंकिये मत ये हकीकत हैं। हेमा आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं।


हेमा मालिनी को फिल्मी दुनिया में 40 साल हो गए हैं। उन्होंने 40 सालों में 150 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी की बदौलत कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड ने उन्हें उनकी खूबसूरत की वजह से ही ड्रीम गर्ल का खिताब दिया। उन्हें अधिकतर बसंती के नाम से लोग जानते हैं। वे बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 11 बार नॉमिनेट हुई और 1972 में उन्होंने यह खिताब भी जीता। उनकी सबसे बेहतरीन फिल्में, सीता-गीता, शोले, बागबां, बाबूल हैं।


हेमा बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ भरतनाट्य के नृत्य में भी महारत हासिल रखती हैं, उन्हें वर्ष 2000 में फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड और पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र के साथ बी.जे.पी की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्हें मार्च 2010 में बी.जे.पी की महासचिव के रुप में भी नियुक्त किया गया था।
 

हेमा मालिनी के पति बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र हैं और उनकी दो बेटियां हैं अहाना और इशा। उनकी एक बेटी इशा अपनी मम्मी की तरह अभिनेत्री हैं, जिसकी हाल ही में उनकी शादी हो चुकी है।

 

More from: samanya
33413

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020