Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'25हजार से ज्यादा देने की हमारी हैसियत नहीं थी':हॉकी इंडिया

hockey india on their award money of 25000 to thier players

15 सितंबर 2011

दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत कर आयी भारतीय हॉकी टीम पर अब पुरस्कारों की बारिश हो रही है। खेलमंत्रालय से लेकर पंजाब और महाराष्ट्र सरकार सभी अपनी अपनी तरफ से पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन हॉकी इंडिया का कहना है कि उनके पास प्रत्येक खिला़ड़ियों को देने के लिए सिर्फ 25-25 हजार रुपये ही हैं।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत कर आई हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया ने जब ईनाम की घोषणा करते हुए कहा था वो प्रत्येक खिलाड़ी को 25-25 हजार रुपये देगी। लेकिन खिलाड़ियों ने ये कहते हुए पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया कि पुरस्कार की राशि बहुत कम है। खिलाड़ियों का कहना है कि इतने कम राशि में हॉकी की उनकी एक किट भी नहीं आती है। इसके बाद हॉकी इंडिया के इस कदम की चारों ओर किरकिरी होने लगी थी। हालांकि हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा का कहना है कि 'हमारी इतनी ही हैसियत थी'।

बत्रा ने खिलाड़ियों के रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को यह समझना चाहिए कि हमारी इससे ज्यादा की हैसियत नहीं है और हम उनसे बढ चढकर पुरस्कार राशि देने का कोई झूठा वादा नहीं कर सकते हैं।

फिलहाल खिलाड़ियों को इस विवाद के बाद हर तरफ से पुरस्कार की बारिश होने लगी है।

More from: samanya
24989

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020